पलेरा: दिनऊ गांव में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज
दिनऊ गांव में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।जिसमें पीड़िता शशि पत्नी विनोद यादव उम्र 30 वर्ष के द्वारा अपने ससुर हरिकिशन यादव के साथ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।और बताया कि जमीनी रंजिश को लेकर गांव के ही ब्रजकिशोर यादव, किरन यादव के द्वारा पीड़िता के ससुर एवं पीड़िता के साथ गाली गलौज और मारपीट की।पुलिस ने मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज किया।