पलेरा: पलेरा में महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम पर बैठक हुई
पलेरा महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित हुई।महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रदीप मिश्रा के द्वारा बताया गया कि कुछ आंगनबाड़ी सहायिकाएं जिनके पास प्रमाण पत्र नहीं है।उन्हें नव साक्षर परीक्षा में शामिल कराकर प्रमाण पत्र दिलाना है।तथा विभाग के जो असाक्षर हितग्राही हैं उन्हें पूर्ण साक्षर करना है।