डौण्डीलोहारा: शराब भट्टी के पास पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, मंगचुवा पुलिस जांच में जुटी
मंगचुवा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मंगचुवा शराब भट्टी से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे 34 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही मंगचुवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान बिसेलाल भुआर्य (34 वर्ष), निवासी ग्राम भीमपुरी के रूप में हुई है।