पीरटांड: पीरटांड़ में उपभोक्ताओं को जून में मिलेगा तीन माह का अग्रिम राशन, बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों के संग बैठक की
पीरटांड़ के राशन उपभोक्ताओं को जून माह में तीन माह का अग्रिम अनाज मिलेगा। इसको लेकर शुक्रवार को 1 बजे प्रखंड सभागार में बीडीओ ने जनप्रतिनिधि के साथ बैठक की।बैठक में राशन लाभुकों के बीच तीनो माह का अनाज वितरण करने के लिए पूरी प्रक्रिया को दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया।बताया गया भारत पाक युद्घ को देखते हुए केंद्र सरकार ने अग्रिम अनाज देने का निर्देश दिया है।