बाढ़: बाढ़ पीड़ितों के बीच नगर परिषद अध्यक्ष ने बांटी सूखा राहत सामग्री
Barh, Patna | Sep 9, 2026 बाढ़ में गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों की मुश्किलें लगातार बनी हुई हैं। बुधवार को बाढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर में बनाए गए राहत शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ गाय माता की ओर से सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा और गुड़ का वितरण किया गया। उन्होंने लगभग 4 बजे बताया कि प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई है, लेकिन लोगों की एक समय रोटी की माँग है।