टोंक: जिले में जेल प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा में पहली पारी में 6223 और दूसरी पारी में 6252 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
Tonk, Tonk | Apr 12, 2025 टोंक जिला मुख्यालय सहित निवाई में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर जेल प्रहरी सीधी भर्ती की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। एडीएम रामरतन सौकरिया ने शनिवार को बताया कि पहली पारी की परीक्षा में पंजीकृत 8016 अभ्यर्थियों में से 6223 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पारी में पंजीकृत 8016 अभ्यर्थियों में से 6252 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।