टोंक: पुरानी टोंक थाना पुलिस ने केसर होटल के रूम में जुआ खेलते 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर ₹71,760 किए ज़ब्त
Tonk, Tonk | Apr 11, 2025 पुरानी टोंक थाना अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुरानी टोंक थाना पुलिस टीम व डीएसटी टीम ने केसर होटल के रूम में ताश पत्ती से रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने के आरोप में गणेश गुर्जर, रामराज गुर्जर, धर्मराज गुर्जर ,महेंद्र गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार किया है। वहीं उक्त व्यक्तियों के कब्जे से पुलिस ने 71760 रुपए भी जप्त किए हैं।