प्रस्तावित फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के नाम को लेकर यादव समाज में आक्रोश देखा जा रहा है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि किसी जाति विशेष के नाम से फिल्म का शीर्षक रखना समाज की भावनाओं को आहत कर सकता है और इससे गलत संदेश जा सकता है।शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे समाजजनों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।