हरिद्वार: बहादराबाद स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव की हुई शुरुआत, आचार्य बालकृष्ण ने किया शुभारंभ
हरिद्वार के बहादराबाद स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय में पतंजलि विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव की शुरुआत हो गई है। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एनपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान आचार्य बालकृष्ण और एनपी सिंह ने समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।