हरिद्वार: तमिलनाडु में जीत दर्ज कर हरिद्वार वापस लौटी टेनिस बॉल क्रिकेट टीम का वेद मंदिर आश्रम में किया गया भव्य स्वागत
तमिलनाडु में हुई राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने जीत हासिल की है। जीत का परचम लहराने के बाद हरिद्वार लौटे टीम के खिलाड़ियों का वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने स्वागत किया। सभी खिलाड़ियों उत्साहवर्धन भी किया गया।