हरिद्वार: कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज न करने पर ज्वालापुर कोतवाल और SSI पर गिरी गाज, SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने किया लाइन हाजिर
कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज न करने पर ज्वालापुर कोतवाल रमेश तनवार और एसएसआई राजेश बिष्ट पर गाज गिरी है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दोनो अधिकारियों को आज लाइन हाजिर कर दिया। वायरलेस के माध्यम से एसएसपी द्वारा सूचना प्रसारित होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बता दें कि ज्वालापुर के एक डॉक्टर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।