इटाढ़ी: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Itarhi, Buxar | May 15, 2026 इटाढ़ी थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में नारायणपुर पंचायत के बगही गांव निवासी प्रमोद राम को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रमोद राम पर अपनी पत्नी काया देवी की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि 7 मई की रात काया देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।