सहसवान: मुजरिया के मुडसान गांव में गहरे गड्ढे में डूबकर 12 वर्षीय किशोर की हुई मौत
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मुडसान में मंगलवार शाम गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर रोहित की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि जिला पंचायत की ओर से सड़क निर्माण के लिए मिट्टी डाली गई थी। सड़क किनारे गहरा गड्ढा हो गया था, जिसमें बारिश का पानी भर गया। इसी पानी में डूबने से रोहित की जान चली गई।