मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत
प्रदेश के मुख्यमंत्री ट्रांजिट विजिट पर आये थे
मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली त्योहार की दी बधाई
------
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार देर शाम ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायकगण श्री अरविंद पटेरिया, श्रीमती ललिता यादव, श्री राजेश शुक्ला एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, श्री चंद्रभान सिंह गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिले में संचालित विकास कार्यों के संबंध में भी चर्चा की।
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur