छतरपुर। सिटी कोतवाली पुलिस कि धनतेरस पर की बड़ी कार्यवाही की
*थाना कोतवाली पुलिस ने फोरलेन हाईवे यात्री प्रतीक्षालय के पास 84 बोतल, 63 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार*
थाना कोतवाली पुलिस को आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान फोरलेन हाईवे महोबा रोड में अवैध शराब संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान महोबा रोड ओवर ब्रिज के पास यात्री प्रतीक्षालय पर पहुंची। संदेह के आधार पर यात्री प्रतीक्षालय में बैठे संदेही की तलाशी ली गई, तलाशी लेने पर 4 बैगों में भरी में अवैध शराब पाई गई। बैगों में रखी 84 बोतल, कुल मात्रा 63 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (रेड लेबल, ब्लैक एंड व्हाइट, सिग्नेचर सहित अन्य कंपनी) कीमत करीब 1,32,000 हजार रुपये जप्त की गई। अवैध शराब में संलिप्त *अभियुक्त रमाशंकर तिवारी पिता नंदन तिवारी निवासी घोसियाना मोहल्ला, बसारी दरवाजा, छतरपुर* के विरुद्ध थाना कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक हरचरण राजपूत, शैलेंद्र सिंह, मनीष त्रिपाठी, आरक्षक संदीप, दीपचंद, नरेश एवं टीम की भूमिका रही।