धनतेरस पर छतरपुर जिले में 537 रजिस्ट्रियां पूर्ण
स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीकरण योजना के तहत 9 ग्रामों में संपन्न हुआ पंजीकरण कार्य
प्रदेश में कुल पंजीकरण के मामले में छतरपुर पांचवें स्थान पर
-------
'स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीकरण योजना, 2026' के अंतर्गत धनतेरस के शुभ अवसर पर कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन में छतरपुर जिले में विशेष पंजीकरण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में चयनित 9 ग्रामों में पंजीकरण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस अवसर पर हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और धूमधाम से उत्सव मनाया।
योजना के अंतर्गत धनतेरस के दिन जिले में कुल 537 रजिस्ट्रियां पूर्ण की गईं। वहीं, छतरपुर जिले में अब तक कुल 61 हजार 817 रजिस्ट्रियां पूर्ण हो चुकी हैं। प्रदेश में कुल पंजीकरण की संख्या के आधार पर छतरपुर जिला पांचवें स्थान पर है।
Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur