विदिशा नगर: शिवसेना के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर लिखित ज्ञापन देते हुए छेड़छाड़ के आरोपों पर कार्यवाही की रखी मांग
आज शिवसेना के पदाधिकारी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर लिखित ज्ञापन कलेक्टर को सौपा। जिसमें उन्होंने बताया कि विदिशा में अमित बघेल नामक व्यक्ति जिस पर 2 साल पहले महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था। मामला अभी भी विचाराधीन है। उक्त युवक विदिशा के महेश गैस एजेंसी पर काम करता है। जिससे वहां आने जाने वाली महिलाओं को असुरक्षा महसूस हो रही है।