Public App Logo
#भरतपुर। भरतपुर रेंज की पुलिस महानिरीक्षक डॉ. प्रीति चन्द्रा ने धौलपुर जिले का दौरा कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई, जिसमें क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में आईजी ने पुलिस अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी ढंग से लगाम लगाने, वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर कायम करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस महत्वपूर्ण बैठक में धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान और एडिशनल एसपी वैभव शर्मा सहित जिले के सभी प्रमुख पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। - Bharatpur News