Public App Logo
#बालिका_गृह_में_मचा_हड़कंप.. भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका गृह में मंगलवार को एक मंदबुद्धि बालिका अचानक करीब 30 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गई। घटना की भनक लगते ही हड़कंप मच गया और तुरंत स्थानीय लोगों सहित प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही सेवर थानाधिकारी सतीश चंद शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे, वहीं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजाराम और सदस्य भूपेंद्र नौगायन भी मौके पर जुट गए। सभी ने सूझबूझ से काम लेते हुए तुरंत मोबाइल क्रेन बुलाई और कड़ी मशक्कत के बाद बालिका को सकुशल नीचे उतारकर एक बड़ा हादसा टाल दिया। - Bharatpur News