हरिद्वार: मायापुर में रामलीला के दौरान झगड़ा कर रहे 6 युवकों को नगर कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में किया गिरफ्तार
मायापुर में रामलीला के मंचन के दौरान आपस में झगड़ा कर रहे और मारपीट को उतारू 6 युवकों को नगर कोतवाली पुलिस ने सबक सिखाते हुए शांति भंग की तमाम धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 170, 126, 135 के तहत आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे आरोपी युवक रोहन, कार्तिक, पंकज, अतुल, दीपक और राजन को गिरफ्तार किया गया है।