सादुलशहर: सादुलशहर नगर निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का सुपड़ा साफ, 25 वार्डों में 22 निर्दलीयों ने मारी बाजी
सादुलशहर नगर निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का बिल्कुल सुपड़ा साफ हो गया है कुल 25 वार्डों में 22 वार्डो से निर्दलीयों ने बाजी मारी है वही दो सीट बीजेपी खाते वही एक सीट कांग्रेस खाते गई है। सोमवार सुबह मिली 10:00 बजे जानकारी के अनुसार भाजपा से बागी होकर प्रदीप बिश्नोई के द्वारा सभी 25 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी उतारे गए थे जिनमें से 22 ने जीते।