नवाबगंज: कोठी थाना क्षेत्र के भानमऊ में शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र के भानमऊ में चेहल्लुम का जुलूस बड़ी श्रद्धा और शांति के साथ निकाला गया। इमाम हुसैन की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर शिया समुदाय ने यह जुलूस आयोजित किया। जुलूस में शामिल अजादारों ने नौहख्वानी और सीनाजनी करते हुए 'या हुसैन' के नारे लगाए।