नवाबगंज: मौजनीपुर गौशाला में गोवंश की दुर्दशा, लगा गंदगी का अंबार; देखभाल के लिए कोई केयरटेकर नहीं
बाराबंकी के देवा ब्लॉक स्थित मौजनीपुर गौशाला में गोवंश की दयनीय स्थिति का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू महासंघ को ग्रामीणों की शिकायत के बाद यह मामला प्रकाश में आया।संगठन के जिला उपाध्यक्ष तेज सिंह और जिला मीडिया प्रभारी सोनू ने बुधवार करीब 11 बजे गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में मृत गायों के शव पड़े मिले।जीवित पशुओं की स्थिति भी दयनीय थी।