हज़ारीबाग: पुलिस मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग का संदिग्ध घायल, पैर में लगी गोली
पुलिस मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग का संदिग्ध घायल, पैर में लगी गोली हजारीबाग के उरीमारी थाना क्षेत्र में पुलिस और राहुल दुबे गैंग से जुड़े एक संदिग्ध के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गढ़वा निवासी मंसूर अली के पैर में गोली लग गई। पुलिस के अनुसार, 26 और 27 अक्टूबर को उरीमारी माइनिंग एरिया में हुई फायरिंग की जांच के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम हथियार बरामद करने जंगल पहुंची थी। इसी दौरान उसने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।