कसिया: कसया पुलिस ने जुमे की नमाज व बकरीद को लेकर आधा दर्जन गांवों में की बैठक, लोगों से ली जानकारी और दिए सुझाव
कसया थाने के SHO ओमप्रकाश तिवारी ने हल्का दरोगा व बिट के सिपाहियों के साथ थाना क्षेत्र के प्रमुख गांवों में पहुँच वहां के ग्रामीणों, समाजिक कार्यकर्ताओं व धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर जुमे की नमाज व बकरीद को लेकर जानकारी ली। पिछले वर्ष की स्थिति को समझा, लोगों का सुझाव लिया। और शांति पूर्वक आपसी सौहार्द के साथ अपना त्योहार मनाने की बात कहीं।