कसिया: फाजिलनगर में एक सप्ताह से सुबह से शाम तक लग रहा भयंकर जाम, लोग हो रहे परेशान
फाजिलनगर में NH28 के सर्विस लेन पर भयंकर जाम लगा हुआ है, जिसे देर शाम तक बने रहने की सम्भावना व्यक्त की जा रही। पिछले एक सप्ताह से यह स्थिति प्रतिदिन बन रही। असल में फोरलेन के एक लेन की मरम्मत हो रही। जिससे फोरलेन को वनवे कर दिया गया है। दूसरी ओर बाजार व आसपास के गांव के लोग सर्विस रोड से आ जा रहे। जबकि सर्विस रोड पर ठेला व खोमचा वालों ने अतिक्रमण कर रखा है।