कसिया: विशुनपुरा थाना क्षेत्र में मनबढ़ युवकों का तलवार भांजते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, क्षेत्र के लोगों में दहशत
सोशल मीडिया वायरल वीडियो विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी का बताया जा रहा। वीडियो को लेकर यह कहा जा रहा की क्षेत्र के कुछ मनबढ़ किस्म के युवक लोगों में दहशत फैला उन्हें भयभीत कर रहे। सूचना पर मौके पर डायल 112 की पुलिस टीम भी पहुंची है। जो युवकों से एक तलवार लेकर अपने सरकारी गाड़ी में रखती दिख रही। आरोप है कि इन मनबढ़ युवकों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।