बाबा केदार के कपाट आज होंगे बंद… 6 महीने ऊखीमठ में होंगे दर्शन!
भैया दूज के पावन अवसर पर आज 11 नवंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली विधिवत अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना होगी।
अब सर्दियों के अगले छह महीनों तक बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना ऊखीमठ में ही होगी।
इस साल आस्था का नया रिकॉर्ड भी बना—चारधाम यात्रा के दौरान 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।
कपाट बंद हुए हैं… आस्था नहीं।
बाबा केदार अब ऊखीमठ में भक्तों को दर्शन देंगे। 🙏🔱
#Kedarnath #BabaKedarnath #KedarnathDham #HarHarMahadev #JaiBholenath #BhaiDooj #Ukhimath #OmkareshwarTemple #CharDhamYatra #KedarnathYatra #Uttarakhand #DevBhoomi #महादेव #बाबाकेदार #केदारनाथ #केदारनाथधाम #चारधामयात्रा #ऊखीमठ #हरहरमहादेव #UttarakhandLive24