कानपुर: हरबंस मोहाल में स्कूल जा रही बच्चियों का पीछा कर रहा युवक संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, पुलिस जांच में जुटी
हरबंस मोहाल के लोकमान्य माहौल बर्तन बाजार में स्कूल जा रही बच्चियों का पीछा करते हुए युवक संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पिछले 4 दिनों से यह युवक क्षेत्र में नशे की हालत में टहल रहा है। पुलिस को युवक के पास से तलाशी में मादक पदार्थ, घड़ी, मोबाइल बरामद हुआ है। थाना प्रभारी का कहना है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।