कानपुर: शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा आज करेगा बीएसए का घेराव
शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंगलवार की शाम को बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह का घेराव करेंगे। समिति के सभी पदाधिकारी ने सोमवार को प्रदर्शन की रणनीति तैयार कर ली थी। शिक्षकों ने फैसला किया है कि, यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 29 जुलाई को महानिदेशक स्कूल शिक्षा के कार्यालय लखनऊ में शिक्षा भवन का भी घेराव किया जाएगा।