कानपुर: पनकी में विद्युत उपकेंद्र के पास से लाखों के केबल उपकरण चोरी, मुकदमा दर्ज
पनकी में विद्युत उपकेंद्र के पास से लाखों की केबल चोरी हो गई विद्युत आपूर्ति के लिए डाली गई अंडरग्राउंड केवल को चोरों ने चुरा लिया।अवर अभियंता ने पनकी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।अवर अभियंता सुनील कुमार के अनुसार चोरों द्वारा चोरी की गई केबल को दुबारा लगवाने में 60 से 70 लाख रुपए खर्च आएगा। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया चोरों की तलाश की जा रही है।