कानपुर: हैलेट की ओपीडी में सांस फुलाते हुए आ रहे मरीज, सेप्टीसीमिया से एक की मौत
लगातार वायरल संक्रमण बढ़ रहा है।वायरल संक्रमण सांस तंत्र,पेट और आंतों को प्रभावित कर रहा है।तेज बुखार के बाद सीने की जकड़न बढ़ने से रोगियों के शरीर का ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है। इसके साथ ही रोगी सेप्टीसीमिया की चपेट में आ रहे हैं। हैलेट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरके सिंह ने जानकारी दी की सेप्टिसिमिया से 51 वर्षीय बिंदेश्वरी प्रसाद की मौत हो गई।