लक्सर विधानसभा क्षेत्र के एथल गुजर बस्ती से बड़ी खबर सामने आई है, जहां ग्रामीण लंबे समय से रास्ते की समस्या से परेशान हैं। बरसात के दिनों में कीचड़ और पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि एथल गुजर बस्ती पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं और पटका पहनाकर स्वागत किया।
ग्रामीणों ने जब कीचड़ भरे रास्ते की समस्या राज्यमंत्री के सामने रखी, तो उन्होंने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से बात की और 10 दिन के भीतर सड़क निर्माण का काम शुरू कराने का भरोसा दिया।
राज्यमंत्री के इस आश्वासन से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। अब ग्रामीणों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सड़क निर्माण का काम कब शुरू होता है।
वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel को follow जरूर करें।
#LaksarNews
#EthalGujarBasti
#OmPrakashJamdagni
#UttarakhandNews
#RoadProblem
#HaridwarNews