इछावर: इछावर के ग्राम राम दासी में जमीनी विवाद में हत्या, एक गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
सीहोर: इछावर के ग्राम राम दासी में जमीनी विवाद में हत्या, एक गंभीर।आरोपी फरार पुलिस जांच में जुटी। इछावर थाना अंतर्गत ग्राम रामदासी में जमीनी विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। जहां जमीनी विवाद को लेकर तीन लोगों ने मिलकर लाठी डंडों से मारपीट की जिसमें एक ग्रामीण की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस जांच में जुटी है