इछावर: इछावर थाना क्षेत्र के वार्ड 9 में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज किया
सीहोर: जिले के इछावर थाना अंतर्गत वार्ड 9 में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।इछावर थाना अंतर्गत वार्ड 9 में युवक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों के सौंप दिया है। वहीं मामले में मर्ग कायम कर जांच कार्य शुरू कर दिया है। युवक की उम्र 42 वर्ष है युवक सब्जी बेचने का कार्य करता था।