इछावर: पंचायती राज के संचालक ने भाउखेड़ी में आजीविका मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया, दिशा-निर्देश दिए
सीहोर: पंचायती राज के संचालक ने आजीविका मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया। दिए दिशा निर्देश।पंचायती राज के संचालक छोटे सिंह ने भाउखेड़ी में आजीविका मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। समूह की महिलाओं से संवाद किया और दिशा निर्देश अमले को दिए।