इछावर: जिले के भाऊ खेड़ी में 3 साल का बच्चा कुएं में गिर गया, ग्रामीणों ने बचाया
सीहोर: जिले के भाऊ खेड़ी जोड़ पर 3 साल का बच्चा खेलते वक्त कुएं में गिरा।ग्रामीण ने बचाया। जिले के भाऊ खेड़ी जोड़ पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 3 साल का बच्चा खेलते वक्त कुएं में गिर गया। बच्चे की मां की चीख पुकार सुनकर भीड़ लग गई। एक ग्रामीण बच्चे को बचाने कुएं में उतरा और बच्चे को रस्सी के सहारे बाहर निकाल लाया। बच्चा सुरक्षित और सकुशल है।