चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की विशेष निगरानी
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर प्रतिदिन प्रभावी कार्रवाई, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है मंगलवार को कुल 91 तेज गति के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त लेन ड्राइविंग सिस्टम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 72 कार्रवाई तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 12 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले में चिन्हित दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की विशेष निगरानी रखते हुए प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है।
जिले में यातायात पुलिस द्वारा चिन्हित दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इनमें सेमलपुरा चौराहा के पास थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, होटल कमल खराजा सदर, रिठोला टोल प्लाजा सदर चित्तौड़गढ़, ओछड़ी पुलिया व नाका सदर चित्तौड़गढ़, मधुवन चौराहा सदर चित्तौड़गढ़, भेरूनाथ होटल के पास गंगरार, मेवाड़ यूनिवर्सिटी के सामने हाईवे थाना गंगरार, कोर्ट पुलिया गंगरार, गंगरार पुलिया, बाड़ोली माधोसिंह चौराहा सदर निम्बाहेड़ा, रानीखेड़ा चौराहा सदर निम्बाहेड़ा, बांगरेड़ा मामादेव सदर निम्बाहेड़ा, सरहद भावलिया थाना सदर निम्बाहेड़ा, कल्ला जी वैदिक यूनिवर्सिटी के सामने थाना सदर निम्बाहेड़ा, कृष्णा होटल के पास कट सदर निम्बाहेड़ा, जलिया चेक पोस्ट कोतवाली निम्बाहेड़ा, मोदी पेट्रोल पम्प से कपासन चौराहा तक, रोलाहेड़ा पुलिया थाना चंदेरिया, पालका नेशनल हाईवे, कट थाना बस्सी, नपावली थाना निकुम्भ, सतखण्डा थाना निम्बाहेड़ा सदर, जालमपुरा पुलिया शम्भूपुरा, अरनिया पंथ शम्भूपुरा, पंचदेवला भदेसर, होड़ा चौराहा भदेसर, कृष्णा होटल एवं फैमिली रेस्टोरेंट भदेसर, सरहद नरधारी भादसोड़ा, नितिन फैक्ट्री माण्डना थाना बेगूं एवं तेजपुर चौराहा पारसोली शामिल हैं।
ब्लैक स्पॉट पर वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरटेक करते समय सावधानी बरतने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा सड़क पर लगे यातायात संकेतों एवं नियमों की पालना करने के लिए समझाइश की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों एवं आमजन को दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ आमजन से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पूर्ण पालना करें। दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें। वाहन को निर्धारित गति सीमा में चलाएं, शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा ब्लैक स्पॉट एवं अन्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Sep 16, 2026