नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में ICDS विभाग के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, बनाई गई आकर्षक रंगोली निकली गई रैली
प्रखंड के विभिन्न पंचायत में आईसीडीएस विभाग के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र पर आकर्षक रंगोली बनाई गई तथा क्षेत्र में अभिभावक महिलाओं के साथ रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका लालिमा कुमारी,पद्मावती किरण,सिंकी कुमारी सहित आंगनबाड़ी सेविका आदि शामिल हुए