नावकोठी: समकालीन अभियान के तहत नावकोठी थाना के विभिन्न गांव से पांच वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल
समकालीन अभियान के तहत नावकोठी पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से पांच वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी बिशनपुर पंचायत के देवपुरा के जयजय राम सहनी,भवेश सहनी,समसा के अशोक महतो ये अवैध देसी चुलाई शराब के कारोबारी हैं। दूसरी ओर आर्म्स एक्ट के महेशवारा के मनोज सिंह, छतौना के मारपीट के नामजद संजय कुमार साह हैं।