नावकोठी: संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती,नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती रविवार को मनाई गई। इस अवसर पर रजाकपुर पंचायत भवन,अरविंद बजाला पाठशाला गम्हरिया तथा भगवती स्थान जीतपुर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया गया।