Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 05 अपीलीय मामलों की सुनवाई, जिला पदाधिकारी ने 02 मामलों का किया त्वरित निष्पादन* जिले में पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा आज दिनांक 04 जून, 2026 को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त अपीलीय मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान भूमि परिमार्जन, अतिक्रमण, विभागीय कार्रवाई एवं अन्य संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (V.C.) के माध्यम से कुल 05 मामलों में सुनवाई करते हुए 02 मामला यथा - मोदनगंज अंचल का आर. टी. पी. एस सेवा के तहत प्रमाण पत्र निर्गत करने तथा जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र मे लगे अस्थाई अतिक्रमण हटाने के मामले निष्पादन किया गया। निष्पादन हेतु शेष मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को तकनीकी तथ्यों का परीक्षण कर आवश्यक साक्ष्यों के साथ अगली सुनवाई में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मामलों के निष्पादन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। आज के सुनवाई मे पर्चा वितरण से संबंधित मामला एवं अतिक्रमण वाद मुक्त करने से संबंधित 02 मामले में त्वरित निष्पादन किया गया। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

1 views | Jehanabad, Bihar | Jun 4, 2026

MORE NEWS

*जहानाबाद जिले में प्रारम्भ किए जा रहे नए डिग्री कॉलेज के सुचारू संचालन को लेकर बैठक संपन्न*

आज दिनांक 04 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जहानाबाद जिले के डिग्री महाविद्यालय रहित प्रखंड मखदुमपुर में प्रारम्भ किए जा रहे नए राजकीय डिग्री महाविद्यालय के सुचारू एवं सफल संचालन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पार्ट-3 (2025-30) के चतुर्थ निश्चय “उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य” के अंतर्गत जहानाबाद जिले में नए डिग्री कॉलेज की स्थापना की जा रही है। इसके तहत डिग्री महाविद्यालय से अभीतक वंचित मखदुमपुर प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि महाविद्यालय के सफल संचालन हेतु विभाग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं एवं आधारभूत संरचनाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि महाविद्यालय का संचालन सुचारू रूप से प्रारम्भ किया जा सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती सरस्वती कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (उच्च शिक्षा) श्री गोविंद कुमार, कार्यपालक अभियंता, बी.एस.ई.आई.डी.सी., डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Education Department

*जहानाबाद जिले में प्रारम्भ किए जा रहे नए डिग्री कॉलेज के सुचारू संचालन को लेकर बैठक संपन्न* आज दिनांक 04 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जहानाबाद जिले के डिग्री महाविद्यालय रहित प्रखंड मखदुमपुर में प्रारम्भ किए जा रहे नए राजकीय डिग्री महाविद्यालय के सुचारू एवं सफल संचालन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पार्ट-3 (2025-30) के चतुर्थ निश्चय “उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य” के अंतर्गत जहानाबाद जिले में नए डिग्री कॉलेज की स्थापना की जा रही है। इसके तहत डिग्री महाविद्यालय से अभीतक वंचित मखदुमपुर प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि महाविद्यालय के सफल संचालन हेतु विभाग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं एवं आधारभूत संरचनाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि महाविद्यालय का संचालन सुचारू रूप से प्रारम्भ किया जा सके। बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती सरस्वती कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (उच्च शिक्षा) श्री गोविंद कुमार, कार्यपालक अभियंता, बी.एस.ई.आई.डी.सी., डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

Jehanabad, Bihar | Jun 4, 2026

*मंडई वीयर परियोजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला पदाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश,अब तक 820 रैयतों को 37.98 करोड़ से अधिक का भुगतान, लंबित हेतु आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर शीघ्र भुगतान का निर्देश*

आज दिनांक 04 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में मंडई वीयर परियोजना के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, घोषी द्वारा अवगत कराया गया कि मंडई वीयर परियोजना अंतर्गत कुल 56.38 करोड़ रुपये के विरुद्ध अब तक कुल 37.98 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि 820 हितबद्ध रैयतों को भुगतान की जा चुकी है। इसमें पूर्व में 810 रैयतों को 36.58 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था, जबकि न्यायालय में विवादित 08 रैयतों को 1.36 करोड़ रुपये का भुगतान हेतू मामला भेजा गया है आज दिनांक 04.06.2026 को अतिरिक्त मुआवजा राशि के रूप में 02 रैयतों को 2.92 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा परियोजना से संबंधित लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि सभी लंबित एल०पी०सी० एवं भू-अर्जन संबंधी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि परियोजना कार्य प्रगति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि सिंचाई प्रमंडल, घोषी के मंडई वीयर परियोजना से संबंधित सभी कनीय अभियंता फील्ड भ्रमण कर शेष बचे हितबद्ध रैयतों के पास जाकर एल०पी०सी० निर्गत करने हेतु आवश्यक दस्तावेज एकत्र करना सुनिश्चित करेंगे तथा संबंधित अंचलाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे, ताकि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन कर मुआवजा भुगतान शीघ्र कराया जा सके।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं संबंधित अंचलाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए रैयतीकरण एवं निबंधन से संबंधित प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करें। जिला पदाधिकारी ने संवेदक एवं अभियंताओं को मशीनरी एवं मानव बल बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उक्त बैठक में अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम श्री तेज नारायण राय,अपर समाहर्ता विभागीय जांच, विनय कुमार , जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल, घोषी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*मंडई वीयर परियोजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला पदाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश,अब तक 820 रैयतों को 37.98 करोड़ से अधिक का भुगतान, लंबित हेतु आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर शीघ्र भुगतान का निर्देश* आज दिनांक 04 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में मंडई वीयर परियोजना के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, घोषी द्वारा अवगत कराया गया कि मंडई वीयर परियोजना अंतर्गत कुल 56.38 करोड़ रुपये के विरुद्ध अब तक कुल 37.98 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि 820 हितबद्ध रैयतों को भुगतान की जा चुकी है। इसमें पूर्व में 810 रैयतों को 36.58 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था, जबकि न्यायालय में विवादित 08 रैयतों को 1.36 करोड़ रुपये का भुगतान हेतू मामला भेजा गया है आज दिनांक 04.06.2026 को अतिरिक्त मुआवजा राशि के रूप में 02 रैयतों को 2.92 लाख रुपये का भुगतान किया गया। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा परियोजना से संबंधित लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि सभी लंबित एल०पी०सी० एवं भू-अर्जन संबंधी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि परियोजना कार्य प्रगति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि सिंचाई प्रमंडल, घोषी के मंडई वीयर परियोजना से संबंधित सभी कनीय अभियंता फील्ड भ्रमण कर शेष बचे हितबद्ध रैयतों के पास जाकर एल०पी०सी० निर्गत करने हेतु आवश्यक दस्तावेज एकत्र करना सुनिश्चित करेंगे तथा संबंधित अंचलाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे, ताकि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन कर मुआवजा भुगतान शीघ्र कराया जा सके। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं संबंधित अंचलाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए रैयतीकरण एवं निबंधन से संबंधित प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करें। जिला पदाधिकारी ने संवेदक एवं अभियंताओं को मशीनरी एवं मानव बल बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उक्त बैठक में अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम श्री तेज नारायण राय,अपर समाहर्ता विभागीय जांच, विनय कुमार , जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल, घोषी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 4, 2026

सबका सम्मान-जीवन आसान संकल्प के तहत जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए निर्देश*

आज दिनांक 04 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living) कार्यशैली के अंतर्गत आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

इस जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में होने वाली कठिनाइयों को दूर करना तथा प्रशासन एवं जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए जनता द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी गईं, जिनके समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों में शिक्षा विभाग, भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद से संबंधित परिमार्जन से संबंधित एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। भूमि विवाद एवं अतिक्रमण से संबंधित मामलों को गंभीरता से सुनते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अंचल पदाधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं अन्य मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा सभी पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े तथा उन्हें बेहतर प्रशासनिक सेवा उपलब्ध हो सके।

जिला पदाधिकारी द्वारा जनता को यह भी जानकारी दी गई कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो पूर्णतः ऑनलाइन प्रक्रिया आधारित है। जिसमें प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाता है आमजन अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान हेतु घर बैठे सहयोग शिविर पोर्टल/RTPS के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं या सोमवार/ शुक्रवार के जनता दरबार में भी आकर आवेदन कर सकते हैं।
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान 
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

सबका सम्मान-जीवन आसान संकल्प के तहत जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए निर्देश* आज दिनांक 04 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living) कार्यशैली के अंतर्गत आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इस जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में होने वाली कठिनाइयों को दूर करना तथा प्रशासन एवं जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए जनता द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी गईं, जिनके समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों में शिक्षा विभाग, भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद से संबंधित परिमार्जन से संबंधित एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। भूमि विवाद एवं अतिक्रमण से संबंधित मामलों को गंभीरता से सुनते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अंचल पदाधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं अन्य मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा सभी पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े तथा उन्हें बेहतर प्रशासनिक सेवा उपलब्ध हो सके। जिला पदाधिकारी द्वारा जनता को यह भी जानकारी दी गई कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो पूर्णतः ऑनलाइन प्रक्रिया आधारित है। जिसमें प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाता है आमजन अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान हेतु घर बैठे सहयोग शिविर पोर्टल/RTPS के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं या सोमवार/ शुक्रवार के जनता दरबार में भी आकर आवेदन कर सकते हैं। #सबका_सम्मान_जीवन_आसान #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar