दादरी: सेक्टर-50 स्थित मेघदूतम पार्क में उद्यान विभाग ने काटे हरे-भरे पेड़, आरडब्ल्यूए समिति ने वन विभाग को दी लिखित शिकायत
नोएडा के सेक्टर-50 में स्थित मेघदूतम पार्क में नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग द्वारा हरे भरे पेड़ काटने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं आरडब्ल्यूए समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को वन विभाग को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरडब्ल्यूए समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया है कि नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग द्वारा हरे भरे पेड़ों को काटा जा रहा है।