दादरी: रोजा जलालपुर गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक चुरा कर चोर मौके से फरार, पुलिस घटना की जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर गांव में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुरा कर चोर मौके से आसानी से करार हो गए। वहीं पीड़ित ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। युवक ने बताया है कि वह कंपनी के कार्य करके घर लौटा था तो उसने घर के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर दी थी वापस आने पर उसके बाइक नहीं मिली।