दादरी: नोएडा में बीच सड़क पर चलती कार में अवैध हथियार का प्रदर्शन करता युवक, वीडियो हुआ वायरल
नोएडा में बीच सड़क में युवक द्वारा चलती कार में अवैध हथियार का प्रदर्शन करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं चलती कार में अवैध हथियार का प्रदर्शन करते हुए युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ने बताया है कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।