दादरी: सेक्टर-65 से पुलिस ने मोबाइल चोरी कर वादी के खाते से ₹1.16 लाख निकालने वाले शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नोएडा के फेस-3 थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करके खाते से ₹1.16 लाख निकाल लेने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया है अभियुक्त की पहचान मूल रूप से विवेक पाल के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।