दादरी: FNG सर्विस रोड से पुलिस ने चार अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद
नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए चार अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली हैं। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन चोर हैं जो जनपद से वाहनों को चुरा कर बाहर के राज्यों में सस्ते दामों में बेच दिया करते थे। अभियुक्तों को आज जेल भेजा गया है