नाथनगर: पांच साल से जलजमाव झेल रहा नाथनगर-कंझिया मार्ग, ग्रामीण बोले मंत्री को ज्ञापन देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
नाथनगर प्रखंड की रामपुर खुर्द पंचायत स्थित नाथनगर-कंझिया मुख्य मार्ग पिछले करीब पांच वर्षों से स्थायी जलजमाव की समस्या से जूझ रहा है। पूरे वर्ष सड़क पर पानी जमा रहने से स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानियों का