परिहार: अदालती आदेश की अवहेलना व अन्य कार्रवाई नहीं करने के मामले में बेला थानाध्यक्ष से कोर्ट ने मांगा स्पष्टीकरण
न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सोनू सौरभ की अदालत ने बेला थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है। उच्च न्यायालय पटना के आदेश के आलोक में न्यायिक कदम उठाया गया है। डकैती के करीब 12 वर्ष पुराने बेला थाना कांड संख्या 03/12 सरकार बनाम मो. मोइम के मामले दंड प्रक्रिया की धारा 82 का अनुपालन नहीं हो सका है।