परिहार: परिहार के दो शिक्षकों का नही मिल रहा अंगूठे का निशान,अंतिम मौका 4 फरवरी को
परिहार के दो शिक्षकों का नही मिल रहा अंगूठे का निशान,अंतिम मौका 4 फरवरी को।बीपीएससी से नवनियुक्त शिक्षकों का फर्जीवाड़ा पकड़े जाने को लेकर अंगूठे का निशान का मिलान किया जा रहा है।पहले चरण के शिविर में परिहार के दो शिक्षकों को चिन्हित किया गया है।जिसका अंगूठा निशान लगातार मिसमैच हो रहा है।डीपीओ स्थापना कार्यालय द्वारा इन शिक्षकों को दो बार मौका दिया गया था।